आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास का देवलोक गमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास महाराज के देवलोक गमन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परम रामभक्त का निधन अत्यंत दु:खद एवं आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है, उनके मंगलकारी विचार और भक्तिमय व्यक्तित्व समस्त सनातन जगत को धर्म और मानव कल्याण के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त शिष्यों और अनुयायियों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Previous articleअब 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले परीक्षार्थियों का दोबारा होगा मूल्यांकन
Next articleराजस्व वसूली के लिए निगमायुक्त प्रीति यादव ने दिखाई सख्ती : बकायदारों के विरूद्ध भवन कुर्क करने की कि गई कार्रवाई