कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष नेे की अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
नर्मदापुरम। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, मूर्धन्य पत्रकार, कवि, लेखक, समाजसेवी स्व. श्री विचित्र कुमार सिन्हा की स्मृति में 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे नर्मदा महाविद्यालय के आडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में शहर व क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों व कायस्थ समाज के सभी भाईयो बहनों सेे कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र नाथ श्रीवास्त्वव ने समय पर शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान, कर्मठ राजनीतिज्ञ सम्मान, पत्रकारिता सम्मान, समाजसेवी सम्मान, साहित्यसेवी सम्मान, पत्र छायाकार सम्मान, के साथ ही गंगाप्रसाद श्रीवास्तव स्मृति कुशल प्रशासक सम्मान, विजय गुप्ता स्मृति विधि सेवी सम्मान और जन संचार सेवी सम्मान होगा। समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा करेंगे। साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजवादी विचारक व राजनेता रघु ठाकुर, नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव मौजूद रहेंगे। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 9 विभूतियों का सम्मान होना है। हमारी समाज के गौरव की स्मृति में आयोजित विशिष्ठ समारोह में आप सभी की गरिमामय उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।






