आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनत्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील भी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे ।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सा उलझनों भरा हो सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, जिसके कारण उनके माता-पिता परेशान हो सकते हैं।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं। छात्रों की बात करें, तो छात्रों को आगे बढऩे के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। टूर एंड ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करन पड़ेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार आपसी नजदीकियां बढ़ाएगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। व्यापार बढ़ाने की योजनओं पर एक बार फिर से विचार करेंगे। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। यदि किसी कारण से कुछ खोने का डर है तो आप निश्चिंत हो जाए ऐसा कुछ नही होने वाला क्योंकि आज आपका दिन आपके फेवर में है। आज जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चो के प्रति सावधान रहन होगा। आप व्यर्थ के खर्चो पर अधिक ध्यान न दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों के लिस्ट बनएं कि किस समान की अधिक आवश्यकता है, केवल उसी समान को अधिक खरीदे। आपके घर के खर्च आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकते हैं।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका धन आज किसी शुभ काम में अधिक खर्च होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा, जिससे उनको शांति भी मिलेगी। आपके परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका किसी कारण से मन परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बताएं, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। आप अपने संतान की सेहत को लेकर लापरवाही न बरते अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। काम क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका कोई धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करन चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुडक़र विदेश जाने का मौका मिलेगा।

Previous articleराहत की बड़ी सौगात
Next articleस्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, विचित्र कुमार सिन्हा की स्मृति समारोह कल