नर्मदापुरम/संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम श्री एच०के०शर्मा, द्वारा सोमवार को जिला नर्मदापुरम अंतर्गत् महिला एवं बाल विकास परियोजना-नर्मदापुरम शहरी अंतर्गत संचालित 04 आंगनबाड़ी केन्द्र कमशः वार्ड कं०-09(2), वार्ड कं०-28(3), वार्ड कं०-28 (1) एवं वार्ड कं0-14(1) का औचक भ्रमण किया गया आंगनवाडी केन्द्र में माह जनवरी-2025 में आयोजित हुये शारीरिक माप वजन अभियान के ऑकड़ों का विश्लेषण कर अवलोकन किया गया। साथ ही दिनांक 11.02.2025 से आयोजित होने वाले वजन अभियान अंतर्गत् बच्चों का सही-सही शरीरिक माप लेने तथा शुद्ध व सटीक ऑकड़े पोषण ट्रेकर एप में दर्ज करने हेतु निर्देश दिये गये। कुपोषित बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, आवश्यक उपचार कराने, स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आवश्यक 5 प्रकार की दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा SAM बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती करने हेतु निर्देश दिये गये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नियमित रूप से निर्धारित समय पर आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने, आंगनवाडी केन्द्र पर बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्र की साफ-सफाई रखने, नियमित गृह भेंट करने एवं बच्चों को निर्धारित मीनू अनुसार समय पर गर्न ताजा पका नाश्ता/भोजन प्रदाय करने, आंगनबाडी केन्द्र में टीएचआर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा समस्त पात्र हितग्राहियों को आईसीडीएस एवं विभागीय योजनाओं से लाभांवित करने एवं संपर्क एप में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यस्थल/आंगनबाड़ी केन्द्रों में सरल शब्दों में नैतिकता, सदाचार आदि से संबंधित अच्छे अच्छे स्लोगन का लेखन करने, व्यवहार परिवर्तन के विषय पर प्रशिक्षण, अधीनस्थों से अच्छा व्यवहार करने, बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिये पानी एवं बैठने की आवश्यक व्यवस्था, श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने, दिनांक 01 जुलाई 2024 से लागू 03 नये कानूनो के संबंध में जानकारी प्रदान कर आवश्यक निर्देश दिये गये। 9 से 14 वर्ष की किशोरी बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर एवं उसके निदान के संबंध में लगाये जाने वाले टीके तथा उसके प्रचार-प्रसार करने तथा विभागीय फ्लेगशिप योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समस्त पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिये गये। आंगनबाडी कार्यकर्ता को निर्देश दिये गये कि क्षेत्र का गहन सर्वे कर लाडली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेजों यथा- समग्र आईडी, आधार, डीबीटी, बैंक से लिंकेज आदि के संदर्भ में हितग्राहियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग करते रहें। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे, ऐसा सुनिश्चित करें।
Home नर्मदापुरम संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम एच०के०शर्मा, द्वारा किया...






