जिले में आयोजित होनें वाले मेला, त्यौहार एवं स्नान पर्व 2025 के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

Join Us

नर्मदापुरम/ संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेला 10 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान 12 फरवरी 2025 को संत रविदास जयंती/स्नान दान वृत पूर्णिमा, 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर्व एवं 28 फरवरी 2025 को स्नान दान श्राद्ध अमावस्या स्नान पर्व मनाया जाएगा। इन खास अवसरों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में निम्नलिखित अधिकारियों को उनके-उनके स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। संपूर्ण नर्मदापुरम अनुविभाग एवं घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी नर्मदापुरम श्रीमती नीता कोरी मो०न०- 9589551617, 9098072594 एवं सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम श्री बृजेन्द्र रावत मो न.-9425079476 प्रभारी अधिकारी होंगे। इसी प्रकार संपूर्ण इटारसी अनुविभाग एवं घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी इटारसी श्री टी० प्रतीक राव, मो0न0 – 8584062372 प्रभारी अधिकारी होंगे।  संपूर्ण सोहागपुर अनुविभाग एवं घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी सोहागपुर श्री असवन राम चिरामन, मो0न0-9893748094 प्रभारी अधिकारी होंगे। संपूर्ण पिपरिया अनुविभाग एवं घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिपरिया अनिशा श्रीवास्तव, मो0न0-90552403700 प्रभारी अधिकारी होंगे। संपूर्ण सिवनी मालवा अनुविभाग एवं घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी सिवनी मालवा श्रीमती सरोज परिहार, मो०न0-9425438927 प्रभारी अधिकारी होंगे। उपरोक्त अधिकारीगण अपने कर्तव्य स्थल पर नियत दिनांक एवं समय पर पहुंचकर दूरभाष द्वारा अपनी उपस्थिति की सूचना अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नर्मदापुरम को करायेंगे एवं उन्हे सौंपा गया कार्य संपादित करेंगे।

Previous articleसंभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम एच०के०शर्मा, द्वारा किया गया आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण
Next articleउद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर सुधीर वर्मा बने सफल कृषक