भोपाल (ए.)। मध्य प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। शिक्षको इस भर्ती में लागू किए गए नए नियमों के कारण अनेक अतिथि शिक्षकों को आवेदन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से, अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करने की अनिवार्यता ने सैकड़ों शिक्षकों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। अतिथि शिक्षक नए नियमों में संशोधन करने की मांग कर रहे हैं।
यह है मुख्य समस्या
वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के तहत अतिथि शिक्षकों के लिए तीन सत्र (200 दिवस प्रति सत्र) का अनुभव अनिवार्य किया गया है। लेकिन कई शिक्षकों का तीसरा सत्र अप्रैल 2025 में पूरा होगा, जिससे वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।








