पिता के सामने बेटे को बस ने कुचला: अब जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा युवक, फु टेज देख दहल जाएगा दिल

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। राजधानी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बस ने पिता के सामने ही बेटे को कुचल दिया. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।
यह घटना शाहजहानाबाद थाना इलाके के रुक्चस् हॉस्पिटल के सामने की है. बताया जा रहा है कि विदिशा के रहने वाले नवल कुशवाह बुधवार को बेटे शिवजीत का चेकअप कराने आए थे. इलाज के बाद वो अस्पताल से बाहर निकले. तभी सडक़ पार करने के लिए शिवजीत ने दौड़ लगाई. इस दौरान शाहजहांनाबाद की ओर से आ रही सिटी बस उस पर चढ़ गई।
पिता ने उसे पीछे से पकडऩे की कोशिश की, लेकिन तब तक बस ने उसे कुचल दिया था. इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए. घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने युवक किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. यह घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान की कार्य शैली से, ट्रेन में नागरिकों से की मुलाकात
Next articleशिक्षक भर्ती में नए नियमों से अतिथि शिक्षकों पर संकट,अनुभव प्रमाण किया अनिवार्य,नियम मे संशोधन की मांग