नित्य आरती समिति के किया सेठानी घाट पर कन्या भोज का आयोजन

Join Us

-शहर की सैंकडाें कन्याएं हुई शामिल,नागरिकों और व्यापारियों ने की सेवा

नर्मदापुरम। हर वर्ष की तरह नर्मदा जयंती के समापन अवसर पर नित्य आरती समिति के द्वारा कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आरती समिति के सदस्यों और व्यापारियों के अलावा शहर के अनेक लोगों ने सहयोग किया। शहर तथा अन्य स्थानों से आई हुई सैंकडों कन्याओं को सेठानी घाट के फर्श पर भोजन कराया गया। कन्या भोज के बाद दोपहर में ही अन्य श्रद्धालुओं और परिक्रमा वासियों को भोजन कराया गया। कन्या भोज और भंडारे का क्रम सुबह से शुरू होकर करीब 2 बजे तक जारी रहा। इस दौरान कन्याओं को अनेक लोगों ने उपहार भी प्रदान किए। आयोजन समिति के लखन दुबे, विनोद दुबे और शंभू सोनकिया ने बताया कि बीते कई वर्षों से समिति के द्वारा नर्मदा जयंती के समापन के बाद दूसरे दिन यह आयोजन किया जाता है। जिसमें सैंकड़ों लोग सहयोग करते हैं और हजारों लोग भंडारे की प्रसादी ग्रहण करते हैं।

अनेक लोगों ने की सेवा

नर्मदा तट पर जब भंडारा चल रहा था किसी ने पानी की व्यवस्था की,कोई सब्जी लेकर आ रहे थे कोई हलुआ तो कुछ लोग भोजन सामग्री में सहयोग कर रहे थे। इसके अलावा अन्य अनेक व्यापारी आैर शहर के अनेक लोग भोजन के बाद साफ सफाई करने के लिए पत्तल दोने उठा रहे थे। छोटे बच्चों को टाफी बांट रहे थे। इस कार्य में अनेक सेवा भावी युवक भी सहयोग करने में आगे आए। यहां तक कि महाराष्ट्र व बाहर से आए हुए लोग भी इस आयोजन में सहगोगी बने।

Previous articleमां नर्मदा प्रकटोत्सव के बाद अब रामजी बाबा मेला की तैयारी हुई तेज
Next articleएक साथ 108 भागवत पुराण का हो रहा है पाठ, भागवत कथा का मिल रहा आनंद