दुकानों के लिए जल्द डलेगा ले आउट, नपा पहले से ही जुटी हुई है
नर्मदापुरम। मां नर्मदा प्रकटोत्सव का कार्यक्रम पूरा होने के बाद अब नगर पालिका संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा के मेले के आयोजन की तैयारी में जुट रही है। नर्मदांचल क्षेत्र का सबसे बड़ा मेले के लिए एक दो दिन में बाहर से दुकाने आने वाली है। मुख्य मेला माघ पूर्णिमा को रहेगा। मेला में दुकाने लगाने के लिए जगह के आवंटन की प्रक्रिया एक दो दिन में शुरू होने वाली है। नगर पालिका की टीम के द्वारा तेजी से तैयारी की जा रही है। नगर पालिका के द्वारा मेला स्थल की साफ सफाई ओर ले आउट डालने के साथ ही अन्य तैयारी शुरू की जाने लगी है। इस बार नगर पालिका की परिषद व सीएमओ के द्वारा मेला की तैयारी तेजी से करने पर जोर दिया जा रहा है। मेला में कुछ नया करने का प्लान बनाया जा रहा है। ्रप्रशासन द्वारा मेला परिसर में पुलिस चौकी की व्यवस्था की जाएगी। मेला के दौरान की जाने वाली बैलगाड़ी दौड़, कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन के साथ ही मेला रंगमंच पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जा रही है। नपाध्यक्ष नीतू यादव के अनुसर मेला रंग मंच पर पूर्व की तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। मप्र शासन के संस्कृति संचालनालय से कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के द्वारा पहले से ही मेला की तैयारी शुरू कर दी गई है। 10 फरवरी तक पूरी तैयारी के लिए सभी कर्मचारी व अधिकारी जुटे हुए हैं।







