नर्मदापुरम। ब्रह्मवेदामृत पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज की उपस्थिति में 108 श्रीमद् भागवत कथा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा जारी है। मां ललिता आश्रम में माघ के मास में ब्राह्मणों के द्वारा अनूठा अनुष्ठान हो रहा है तो यह स्थान तीर्थ स्थान बन चुका है। यहां 108 ब्राह्मणों से भागवत का पाठ होना प्रभु की कृपा है ब्राह्मणों के द्वारा पाठ हो रहा है यह भगवान की दया ही है, नित्य अभिषेक हवन पूजन से वह भूमि तीर्थों के सदृस्य हो जाती हैं। वह यजमान परिवार धन्य हैं जो इस दिव्य अनुष्ठान में सम्मिलित होकर अपने पूर्वजों का मोक्ष का उपाय कर रहे हैं। इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु श्रद्धा भक्ति के साथ शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन आचार्य पं अजय दुबे के संयोजन में 10 फरवरी तक जारी रहेगां। अनेक श्रद्धालु उत्साह के साथ सहयोगी बन रहे हैं।







