भोपाल (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन में भाजपा विधायक के भाई द्वारा अपने ही पुत्र की गोली मारकर हत्या किये जाने पर प्रदेश के मुखिया और गृह मंत्री का दायित्व संभाल रहे डॉ. मोहन यादव की कार्यशैली और प्रदेश में व्याप्त अराजकता के माहौल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये का कि जब उनका ही गृह क्षेत्र असुरक्षित हो, तो पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा, पूरा प्रदेश कैसे सुरक्षित रह सकता है? गृहमंत्री से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती।जीतू पटवारी ने कहा कि उज्जैन में, गृह मंत्री मोहन यादव जी के ही क्षेत्र में, उनकी पार्टी के विधायक के भाई ने सरेआम अपने ही पुत्र को गोली मार दी, यह घटना न केवल प्रदेश की बदहाल कानून-व्यवस्था को उजागर करती है, बल्कि भाजपा सरकार की प्रदेश में व्याप्त अराजकता का भी प्रतीक है। पटवारी ने कहा कि मोहन यादव की नाकामी और लाचारी का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि उनकी ही पार्टी के लोग उनके ही क्षेत्र में खुलेआम गोलियां चला रहे हैं? भाजपा सरकार ने प्रदेश को जंगलराज में तब्दील कर दिया है, जहाँ अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं, कानून के भय से बेखौफ हैं और प्रदेश की आम जनता असुरक्षित है। गृहमंत्री का दायित्व संभालने में विफल मोहन यादव को नैतिकता के आधार पर तत्काल गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहिए।
0








