सीजीएसटी की टीम का बैरसिया रोड स्थित गोदाम में छापा,जब्त की 12 करोड़ की सुपारी

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। सीजीएसटी की टीम ने मंगलवार को राजधानी के बैरसिया रोड स्थित एक गोदाम में छापा मारकर 12 करोड़ रुपए की सुपारी जब्त की है। यह सुपारी साढ़े चार हजार बोरियों में छिपाकर गोदाम में रखी गई थी। सूचना के आधार पर पहुंची सीजीएसटी की टीम ने गोदाम में रखी सुपारी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीजीएसटी अधिकारियों के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर की गई जांच के बाद शुरुआती आकलन में जब्त की गई सुपारी की कीमत 10 से 12 करोड़ रुपए आंकी गई है, जो इससे भी अधिक हो सकती है। बैरसिया रोड स्थित यह गोदाम रजिस्टर्ड नहीं है और यहां रखी गई सुपारी के दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जब्त सुपारी की कुल मात्रा 310 टन है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

Previous articleआत्मबोध से विश्वबोध विषय पर संगोष्ठी संपन्न
Next articleजब मुख्यमंत्री/गृह मंत्री मोहन यादव का गृह क्षेत्र ही असुरक्षित हैं तो प्रदेश कैसे सुरक्षित रहेगा?: जीतू पटवारी