भोपाल (आरएनएस)। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सुभाष कॉलोनी स्थित मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में विशेष विद्यारंभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित अनिल दुबे ने विधिवत रूप से मां सरस्वती का पूजन किया।इस अवसर पर नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश करने वाले छोटे बच्चों का विशेष विद्यारंभ संस्कार किया गया। परंपरागत रीति के अनुसार, बच्चों की दिव्या (स्लेट) पर मोर पंख से ओम का लेखन कराया गया। इसके बाद बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया गया और उन्हें शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में बच्चों से कॉपी पर भी ओम लिखवाया गया।समारोह में प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। यह आयोजन विद्या की देवी मां सरस्वती के प्रति श्रद्धा और नई शिक्षा की शुरुआत का प्रतीक बना। कार्यक्रम में पंडित राकेश चतुर्वेदी, श्रीकांत शर्मा, प्रेम नारायण कपूर, राम रतन बघेल, धीरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश धाकड़, ओंकार साहू, मनोज ठाकुर और पायल पटेल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।








