परिचित युवक ने महिला से की छेडख़ानी

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। ऐशबाग इलाके में एक महिला के साथ उसके परिचित युवक ने छेडख़ानी कर दी। पुलिस ने बताया कि, 27 वर्षीय महिला घरेलू काम करती है। वह पहले जिस मकान में रहती थी, वहां सुजीत नामक युवक से पहचान थी। इस दौरान दोनों का घर आना-जाना था। बाद में महिला ने अपनी घर बदल लिया था। पिछले साल नवंबर महीने में सुजीत ने महिला के साथ अभद्रता की तो उसने उसे समझाईश दी थी। उसके बाद सुजीत ने आगे कोई हरकत नहीं की।पिछले दिनों महिला अपने मासूम बच्चे को लेकर आंगनबाड़ी जा रही थी, तभी रास्ते में सुजीत ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। समझाईश के बाद भी जब उसकी हरकतें बंद नहीं हुई तो पीडि़ता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Previous articleबसंत पंचमी पर बच्चों ने मोर पंख से लिखा ओम
Next articleशहर में दर्शनीय स्वच्छता बनाने हेतु स्वच्छता सबंधी कार्यों की सूक्ष्मता से मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें