जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के रेल अधिकारियों ने कार्य की थकावट को रिलीज करने के लिए आज शनिवार को दो टीमों बनाकर एक सौहार्दपूर्ण क्रिकेट मैच खेला। इस मैच में डीआरएम 11की टीम ने एडीआरएम 11 की टीम को हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। रेलवे स्टेडियम में प्रातः 10:00 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के रेलवे ऑफीसर्स की 02 टीमों डीआरएम 11और एडीआरएम 11के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया ।
टॉस जीत कर डीआरएम 11 ने बैटिंग का फैसला किया और 20 ओवर में 182 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया । इसमें मंडल रेल प्रबंधक महोदय श्री कमल कुमार तलरेजा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, श्री सुबोध विश्वकर्मा, श्री राम बदन मिश्रा ,श्री आकाश , श्री मुनव्वर खान, सौरभ अवस्थी ने शानदार बैटिंग कर महत्वपूर्ण रन जोड़े । श्री आनंद कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक तथा सचिपति नंदन ने बॉलिंग कर विकेट लिए ।
183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में एडीआरएम 11, 7 विकेट पर 129 रन ही बना सकी । डीआरएम 11की ओर से मंडल रेल प्रबंधक, कमल कुमार तलरेजा और डॉ. मधुर वर्मा, श्री रामबदन मिश्रा, श्री संजय, श्री आकाश, श्री प्रशांत कुमार श्री सौरभ अवस्थी , श्री आकाश ने विकेट लिए । एडीआरएम 11 से श्री आनंद कुमार ,अपर मंडल रेल प्रबंधक (नाबाद) रहे तथा श्री प्रिंस विक्रम, श्री अक्षय कुमरावत , श्री सर्वेश, श्री रोहित ने महत्वपूर्ण रन बनाए ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक महोदय का स्वागत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा ने किया ।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने ट्रॉफी अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय को प्रदान की । डीआरएम 11 की टीम 53 रन से मैच जीत गई एवम विजेता टीम को ट्रॉफी अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा दी गई जिसे मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने प्राप्त किया । दोनों क्रिकेट टीम के सभी सदस्य अधिकारियों को पर्यावरण के संरक्षण की जागरूकता हेतु प्रतीक स्वरूप सेपलिंग प्रदान किए गए ।
क्रिकेट मैच को सफल बनाने में श्री रोशन सिंह यादव, सुबोध गोसावी, विक्रम जनसारी, मोहम्मद हसन ,अनूप गौतम एवं स्पोर्ट्स पर्सन का विशेष सहयोग रहा ।
क्रिकेट मैच की कमेंट्री श्री प्रिंस विक्रम और रवींद्र त्रिपाठी द्वारा की गई । कार्यक्रम का संचालन श्री रवींद्र त्रिपाठी ने किया और आभार प्रदर्शन श्री सुबोध विश्वकर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी महोदय द्वारा किया गया ।








