जबलपुर । केंद्र सरकार द्वारा आज पेश बजट को निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने जनहितैषी बताया है। उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों के लिए सभी जिला अस्पतालों में डे केयर सेन्टर की स्थापना होगी वहीं 36 प्रकार की दवाईयों को कर मुक्त किया गया है। श्री रिकुंज विज ने 12 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लगाने के निर्णय का भी स्वागत किया है और देश के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत प्रदान की गई है।








