नर्मदापुरम। माखन नगर भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रांत के 16 जिलों द्वारा किसानो के बार.बार आवेदन निवेदन के उपरांत भी जिले एवं तहसील में कार्य नहीं होने के कारण 5 फरवरी को किसान अन्नदाता अधिकार रैली एवं भोपाल में वल्लभ भवन का घेराव किया जा रहा है इस तारतम्य में माखन नगर तहसील अंतर्गत भी किसान संघ के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों का आंदोलन में पहुंचने के लिए आह्वान कर रहे हैं तहसील अध्यक्ष राजेश दीवान ने बताया गया कि हमने अभी तहसील के 70ः ग्रामों में संपर्क किया है और किसानो का अच्छा समर्थन हमें प्राप्त हो रहा है तहसील मंत्री गोपाल मीणा ने बताया कि हम 3 फरवरी तक संपूर्ण तहसील में संपर्क कर लेंगे किसानों में शासन प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है 5 फरवरी को पहुंचने का सभी किसानों द्वारा हमें समर्थन प्राप्त हो रहा है।






