पुष्पमाला पहना कर दी शुभकामनाएं
नर्मदापुरम्। नगरपालिका से आज शुक्रवार को दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्त समारोह में दोनों कर्मचारियों को नपा के अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्प माला पहनाकर उनको शुभकामनाएं दी। नपा के योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगरपालिका सभाकक्ष में सेवानिवृत्त समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सरोज आचार्य द्वारा नपा में 31 वर्ष सेवाएं एवं अशोक देवीदास गुर्जर द्वारा 36 वर्ष सेवाएं देने के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त समारोह में मुख्य रूप से नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पार्षद राहुल गौर, संदीप ठाकुर, पूर्व पार्षद तेजकुमार गौर और नगरपालिका के समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।






