नए वर्ष का एक माह समाप्त अनेक कर्मचारी हो गए सेवानिवृत्त

Join Us

नर्मदापुरम। नए वर्ष का एक माह समाप्त हो गया। माह के आखरी दिन विभिन्न विभागों के अनेक कर्मचारी सेवा निवृत्त हो गए। मुख्यालय के अनेक शासकीय कार्यालयों में सेवानिवृत्ति समारोह मनाए गए। अनेक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो गई हैं। कहीं बाबू कही अधिकारी ताे कहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विदाई हुई है। बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत हो गए। अब सभी शासकीय कार्यालयों में और अधिक कर्मचारियों का टोटा हो होगा। भर्तियां तो हुई नहीं कमी जरूर हर महिने होती जा रही है। अब शासकीय कार्य व शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन में और अधिक लेट लतीफी होगी। क्योंकि अनेक कार्यालय ऐसे हो गए जहां पर कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा विभाग हो या नगर पालिका के अनेक कर्मचारी तथा शिक्षा विभाग के अनेक शिक्षक सेवानिवृत्ति हो गए। उनके आलावा अनेक विभागों के अनेक कर्मचारी और सेवा निवृत्त होते जा रहे हैं। इस प्रकार अनेक कर्मचारियों अधिकारियों की कमी होती जा रही है। दोनों कॉलेज में दो, कृषि विभाग में एक इस प्रकार अन्य विभागों के मिलाकर 49 कर्मचारी अधिकारी सेवानिवृत हो गए हैं। कुछ कार्यालयों में पहले से ही कमी थी कुछ की सेवा के दौरान मौत भी हो गई। कुछ बीमार हैं। कुछ निलंबित हो गए कुछ अटैच हैं। इस प्रकार सभी कार्यालय में कर्मचारियों की कमी हो गई है। जिससे शासकीय कार्य जैसे तैसे हो रहे हैं।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleभारतीय किसान संघ करेगा 5 फरवरी को भोपाल में वल्लभ भवन का घेराव