सौरभ से मिलने लोकायुक्त कार्यालय पहुंची मां, कहा-चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। गोल्ड-कैश कांड में गिरफ्तार सौरभ शर्मा, उसके सहयेागी चेतन सिंह को कोहफिजा थाने के हवालात में रखा गया है। गत दिवस सुबह अचानक सौरभ शर्मा की मां उमा शर्मा उससे मिलने लोकायुक्त कार्यालय पहुंच गई। उन्होंने बेटे से मिलने की जिद की। वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बाद उन्हें सौरभ शर्मा से मिलवाया गया। बताया जाता है कि वह बैटे को बार-बार दिलासा देती रहीं कि चिंता मत कर, सब ठीक हो जाएगा। सौरभ शर्मा ने बिना किसी का नाम लिए धीरे से उनसे पूछा कि उनेस बात हुई, क्या कह रहे हैं। शरद की भी रिमांड : लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा के एक अन्य साथी शरद जायसवाल को गत दिवस गिरफ्तार करने के बाद विशेष न्यायाधीश राम प्रसाद मिश्र की कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे भी चार फरवरी तक रिमांड पर सौंप दिया गया है। सौरभ शर्मा भी चार फरवरी तक रिमांड पर ही है।

Previous articleएक फरवरी से प्रदेश के कई शहरों में बारिश के आसार
Next articleसार्वजनिक जगह पर शराब पीने पर कार्रवाई जारी