भोपाल,(आरएनएस)। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदलकर पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी होने लगा है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, एक फरवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। अधिकतर जिलों में बादल छाएंगे एवं ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।








