प्रतिमा स्थल में किया संगोष्ठी का आयोजन
गांधी को मार सकते हैं ,लेकिन उनकेविचारों को नहीं।
जबलपुर/शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 77वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की, तत्पश्चात एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया ने कहा आज पूरा विश्व गांधी जी को विचारों को मानता है, गांधी जी की प्रतिमा हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि विश्व के सैकड़ो देश में आदरपूर्वक स्थापित की गई है, उनके त्याग बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनको फादर ऑफ द नेशन ऐसे ही नहीं कहा जाता, अन्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा की गांधी के शरीर को तो मार दिया ,लेकिन उनकी विचारधारा को कभी कोई नहीं मार सकता, आज गांधी जी के विचारों को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है , आज एक वर्ग के द्वारा उनके हत्यारे को पूजा जा रहा है। पाठ्यक्रम से गांधी जी को अलग करने की साजिश रची जा रही है, जो हम कभी नहीं होने देंगे गांधी जी इस देश की आत्मा है। आज के इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से शशि भूषण पांडे, मोना कौरव,कौशल्या गोटिया, नन्हेंलाल धुर्वे, अमरीश मिश्रा, झल्ले लाल जैन, गुड्डू नवी, राजेश यादव ,विजय रजक, अभिषेक चंदेल ,रिंकू यादव ,राजेंद्र पिल्ले, रिजवान अली, अभिषेक यादव, रविंद्र गौतम, प्रशांत अवस्थी, रामदास यादव ,देवकी पटेल, टीकाराम कोष्टा, रज्जू सराफ, चमन पासी ,भगत राम सिंह, रितेश बंटी गुप्ता, प्रवेंद्र सिंह चौहान ,रितेश नोटनानी ,मीनाक्षी स्वामी, गौरैया यादव, राधा गुप्ता, रवि सैलानी, अक्षय विनोदिया ,सक्षम गोस्वामी, रंबल विश्वकर्मा, विष्णु विनोदिया, उमेश पटेल, भाग्यश्री गोस्वामी, सुरेंद्र यादव, चमन पासी, मोहम्मद जब्बार,संदीप जैन आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।








