जबलपुर. अंसारी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारी को सलाह है कि वह ना सिर्फ बिरादरी या कौम बल्कि देश की भलाई के लिए भी काम कर मिसाल बने. उक्ताशय के उदगार मुफ्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना डाक्टर मुहम्मद मुशाहिद रज़ा कादरी ने व्यक्त किए. मौका था अंसारी समाज के सरदार सूफ़ी हाजी अब्दुल हकीम बाबा
की सरपरस्ती में आयोजित किए गए इस्तकबालिया जलसे का. जलसे को जबलपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष, हाजी मुहम्मद कदीर सोनी, भूरे पहलवान, सरदार हामिद हसन, समाजसेवी हाजी मकबूल अहमद रज़वी, सरदार अयाज़ राईन, सरदार आमीन कुरैशी, सरदार हसन शाह, सरदार मेहमूद अहमद, सरदार हाजी मुईन खान, सरदार जमील अहमद अंसारी सहित कई वक्ताओं ने ख़िताब किया. इस दौरान मुफ्ती ए आज़म के साथ ही कचेहरी दरगाह के ख़ादिम चंगेज़ खान अशरफ़ी ने सरदार अब्दुल हकीम बाबा की दस्तारबंदी व गुलपोशी की. जलसे में अंसारी समाज के 34 सरदारों के साथ ही पार्षद सर्वश्री अख्तर अंसारी, याकूब अहमद अंसारी, शफीक हीरा, गुलाम हुसैन, बाबू वाहिद, इश्तियाक अंसारी, अन्नू अनवर, शमीम अंसारी गुडडू, ताहिर खान, गोपाल घनघौरिया, पत्रकार तालिब हुसैन, मुहम्मद मुज़म्मिल हुसैन, मुहम्मद अनस आलम आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही. जलसे का संचालन शकील अंसारी और आभार प्रदर्शन समीर मोबाइल ने किया.








