यात्रियों को फूल.मालाएं पहनाकर सांसद ने किया स्वागत
नर्मदापुरम। रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20912 नागपुर.-इंदौर वन्दे भारत ट्रेन का गुरुवार को शाम 07.22 पर आगमन हुआ। जिसका होशंगाबाद लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी राज्यसभा सांसद माया नारोलिया विधायक सीताशरण शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित रेलवे के अधिकारियों ने स्वागत किया। वंदे भारत एक्सप्रेस से नागपुर और इंदौर जाने के लिए नर्मदापुरम वासियों को इटारसी जाने की जरूरत नहीं नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से ही यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस में बैठकर यात्रा प्रारम्भ की जाएगी। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने यात्रियों को फूल.मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस ट्रेन का स्टॉपेज मिलने से नर्मदापरम वासियों में खुशी की लहर है अब नर्मदापुरम से नागपुर जाने के लिए 3.50 घंटे और इंदौर जाने के लिए 4.30 घंटे लगेंगे। सांसद ने बताया कि रेलवे ;संशोधन विधेयक 2024 पर लोकसभा में 4 दिसं 24 को हुई चर्चा के संदर्भ में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र जारी कर 17 जनवरी 2025 के माध्यम से बताया कि होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में इंदौर.बुदनी नयी लाइन का कार्य प्रगति पर है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बानापुरा, गाडरवारा, इटारसी, करेली, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर और पिपरिया इन 7 स्टेशनों पर विकास कार्य प्रगति पर है। संसदीय क्षेत्र में 500 करोड़ से अधिक की लागत से 29 आरओबी आयूबी का कार्य प्रगति पर है।






