महाकुंभ की भगदड़ में नर्मदापुरम के व्यक्ति की मौत

Join Us

देर रात प्रयागराज से मरोड़ा लाए शव, खर्राघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

नर्मदापुरम। प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के शाही स्नान के दौरान हुई भगदड़ में नर्मदापुरम के मरोड़ा गांव निवासी उमेश सराठे की मौत हो गई। वे अपने परिजनों के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। देर रात में शव को परिजन लेकर आए तथा गुरूवार को नर्मदा तट के ख्रर्राघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Previous articleमध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए : कमलनाथ
Next articleनागपुर-इंदौर वन्दे भारत ट्रेन का नर्मदापुरम स्टेशन पर हुआ ठहराव