चीन यात्रा पर भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री, चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात की

Join Us

बीजिंग (ए)। दो दिवसीय चीन यात्रा पर पहुंचे भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। चीनी मीडिया के मुताबिक चीनी विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने के लिए ठोस उपाय करने की बात कही।
चीनी विदेश मंत्री ने मुलाकात के दौरान कहा कि दोनों को आपसी संदेह, मनमुटाव और थकावट से बचना चाहिए। वहीं, भारतीय सचिव ने कहा कि दोनों देशों ने लगातार डायलॉग के द्वारा अपने विवादित मुद्दों को बेहतर तरीके से संभालना चाहिए। जल्द ही भारत और चीन के बीच डिप्लोमेटिक संबंधों की स्थापना को 75 साल पूरे होने वाले हैं। इस पर विक्रम मिस्री ने कहा कि हम इन संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ को संयुक्त रूप से मनाने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है।
इससे पहले भारतीय विदेश सचिव ने बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट हेड लियू जियानचाओ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने लद्दाख बॉर्डर एग्रीमेंट को लागू करने, आपसी डायलॉग मजबूत करने और कई लोकल और इंटरनेशनल मुद्दों पर बात की।

Previous articleपुतिन हर रुसी बच्चे को किताब में पढ़ाएंगे आखिर क्यों जरुरी थी यूक्रेन के साथ जंग
Next articleम्यूजियम में विस्फोट कर 2500 साल पुराना ‘हेलमेट ऑफ कोटोफेनेस्ती’ किया चोरी