भीख नहीं देने पर अभद्रता करने वाला भिखारी गिरफ्तार

Join Us

भोपाल,  (आरएनएस)। एमपी नगर पुलिस ने एक युवक से जबरदस्ती भीख मांगने को लेकर भिखारी पर कार्रवाई की है। घटना 25 जनवरी बोर्ड ऑफिस स्थित सिग्नल की है। भीख नहीं देने पर भिखारी ने युवक ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने प्रदेश में भिक्षावृत्ति निवारण अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया हे। पुलिस क अनुसार, योगेंद्र नामक युवक ने पुलिस को बताया कि वह बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एक भिखारी ने उसका हाथ पकडकऱ दस रुपए मांगे। युवक ने काम करने की सलाह दी तो आरोपी ने बदतमीजी करने लगा। इसके बाद फरियादी ने एमपी नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने भीख मांगने वाले रितिक (21) को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

Previous article703 चालान काटे, वसूला 1.3 लाख का जुर्माना
Next articleवन प्रबंधन वाले एनजीओ की जानकारी मांगी