भोपाल,(आरएनएस)। राजधानी में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अमले ने गत दिवस 703 प्रकरणों में 1.3 लाख रुपए वसूल किया। निगम अमले ने सीएंडडी वेस्ट के 15 प्रकरणों में पांच हजार 850 रुपए की राशि स्पॉट फाइन के रूप में वसूल की। निगम प्रशासन ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का पूरी तरह उपयोग करें।








