भोपाल,(आरएनएस)। अवधपुरी क्षेत्र में रहने वाली युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अवधपुरी पुलिस ने बताया कि शुभम यादव जवाहर नगर अवधपुरी में रहता था। वह पानी का टैंकर चलाता था। कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी और वापस नहीं आ रही थी। इससे दुखी होकर शुभम ने शनिवार-रविवार रात को घर में फांसी लगा ली। एम्स अस्पताल को सूचना पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सोंप दिया।








