पत्थर से टिकाकर कार के पहिए निकाल ले गए

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। हबीबगंज की अरेरा कॉलोनी के चित्रगुप्त सोसायटी में चोरों ने कार के दो पहिए चुरा लिए। घटना रविवार रात की है। चोर कार को पत्थर के सहारे छोडकऱ गए। वाहन मालिक प्रशांत ठाकुर ने पुलिस को बताया कि रविवार रात को 11 बजे उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। जब सुबह कार के पिछले दोनों पहिए गायब थे और उनकी कार पत्थरों के सहारे खड़ी थी, हबीबगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Previous articleदो लाख कीमत की दो सोने की चेन चोरी
Next articleपत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की खुदकुशी