भोपाल(आरएनएस)। कटारा हिल्स के कस्तूरी रॉयल पार्क कॉलोनी में महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर के घर से दो लाख रुपए कीमत की सेाने की दो चेन चोरी हो गई। महिला ने नोक्रानी पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस के अनुसार, शीला पत्नी कस्तूरी रॉयल पार्क कॉलोनी में रहती हैं। वह बीडीए में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं। 21 जनवरी की सुबह उनके घर से सोने की दो चेन चोरी हा गई। उस समय नौकरानी सीमा घर में काम कर रही थी।








