नर्मदापुरम/ अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम श्री डी.के. सिंह ने 29 जनवरी को “मोनी अमावस्या स्नान पर्व” के अवसर पर अपने-अपने अनुविभाग स्तर अंतर्गत आने वाले घाटो पर त्यौहार / स्नान पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मजिस्ट्रेट/अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम श्री सिंह ने श्रीमती नीता कोरी अनुविभागीय दण्डाधिकारी नर्मदापुरम एवं श्री बृजेन्द्र रावत सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम को संपूर्ण नर्मदापुरम अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा है। इसी तरह श्री टी० प्रतीक राव अनुविभागीय दण्डाधिकारी इटारसी, श्री असवन राम चिरामन अनुविभागीय दण्डाधिकारी सोहागपुर, सुश्री अनिशा श्रीवास्तव अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिपरिया एवं श्रीमती सरोज परिहार अनुविभागीय दण्डाधिकारी सिवनी मालवा को अपने अपने संपूर्ण अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा है।






