संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास द्वारा किया गया

Join Us

आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण

नर्मदापुरम/ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम श्री एच.के. शर्मा द्वारा मंगलवार 28 जनवरी को जिला नर्मदापुरम अंतर्गत् महिला एवं बाल विकास परियोजना-नर्मदापुरम शहरी अंतर्गत् संचालित 01 आंगनबाडी केन्द्र वार्ड कं0-09 (1) का औचक भ्रमण किया गया। इसी प्रकार परियोजना-नर्मदापुरम ग्रामीण क्षेत्र की भी 03 आंगनबाडी केन्द्र कमशः पवारखेड़ा बस्ती, पवारखेडा फार्म तथा ब्यावरा-2 का भ्रमण भी किया गया।

संभागीय संयुक्त संचालक श्री शर्मा द्वारा आंगनबाडी केन्द्र में माह जनवरी-2025 में आयोजित हुये शारीरिक माप वजन अभियान के ऑकड़ों का विश्लेषण किया गया। अभियान अंतर्गत् बच्चों का सही-सही शरीरिक माप लेने तथा शुद्ध व सटीक ऑकड़े पोषण ट्रेकर एप में दर्ज करने हेतु निर्देश दिये गये। कुपोषित बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, आवश्यक उपचार कराने, स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आवश्यक 5 प्रकार की दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा SAM बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती करने हेतु निर्देश दिये गये।

संभागीय संयुक्त संचालक श्री शर्मा द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ता को नियमित रूप से निर्धारित समय पर आंगनबाडी केन्द्र खोलने, आंगनबाडी केन्द्र पर बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति, आंगनबाडी केन्द्र की साफ-सफाई रखने, नियमित गृहभेंट करने एवं बच्चों को निर्धारित मीनू अनुसार समय पर गर्म ताजा पका नाश्ता/भोजन प्रदाय करने, आंगनबाडी केन्द्र में टीएचआर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति बढाने तथा समस्त पात्र हितग्राहियों को आईसीडीएस एवं विभागीय योजनाओं से लाभांवित करने एवं संपर्क एप में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यस्थल / आंगनबाडी केन्द्रों में सरल शब्दो में नैतिकता, सदाचार आदि से संबंधित अच्छे अच्छे स्लोगन का लेखन करने, व्यवहार परिवर्तन के विषय पर प्रशिक्षण, अधीनस्थों से अच्छा व्यवहार करने, बाहर से आने वाले आगुन्तकों के लिये पानी एवं बैठने की आवश्यक व्यवस्था, श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने, दिनांक 01 जुलाई 2024 से लागू 03 नये कानूनो के संबंध में जानकारी प्रदान कर आवश्यक निर्देश दिये गये। 9 से 14 वर्ष की किशोरी बालिकाओं में सवाईकल कैंसर एवं उसके निदान के संबंध में लगाये जाने वाले टीके तथा उसके प्रचार-प्रसार करने तथा विभागीय फ्लेगशिप योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समस्त पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिये गये। आंगनबाडी कार्यकर्ता को निर्देश दिये गये कि क्षेत्र का गहन सर्वे कर विभागीय योजनाओं यथा-लाडली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभसे सभी हितग्राहियों को जोड़े एवं लाभांवित करायें। कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे, ऐसा सुनिश्चित करें।

Previous article“मोनी अमावस्या स्नान पर्व” के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मजिस्ट्रेट/अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
Next articleदेश भक्ति गीतों पर देर रात तक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुती