बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव का किया गया आयोजन

Join Us

नर्मदापुरम/ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के आदेशानुसार महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में मंगलवार 28 जनवरी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक30/2 पर किया गया। महिला एवं बालविकास विभाग बालिकाओं के स्वास्थ्य शिक्षा एवं पोषण के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर रहा है जिनका मूल उद्देश्य बेटियों के लिए एक सकारात्मक एवं सुरक्षित माहौल समुदाय में प्रदान करना है जिसके तहत बालिका जन्म उत्सव कार्यक्रम में श्रीमती आशा भदोरिया पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास बोर्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं श्रीमती सुशीला यादव यशोदा एवं विनीत यादव, शारदा दीपांकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक महिला बाल विकास नर्मदापुरम  श्रीमती आशा भदौरिया द्वारा कार्यक्रम में संबंधित सभी महिलाओं को pc&pndt  एक्ट के संबंध में जानकारी भी दी गई

Previous articleसीमांकन, अवैध कब्‍जा, नाली निर्माण योजनाओं का लाभ जैसी समस्‍याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यालय पहुंचे लोग
Next article“मोनी अमावस्या स्नान पर्व” के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मजिस्ट्रेट/अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी