नर्मदापुरम के सुप्रसिद्ध सेठानी घाट पर देश भक्ति, वीर रस एवं हास्य कविताओं ने गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बांधा समां

Join Us

लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व का आयोजन

नर्मदापुरम/ गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिले के सुप्रसिद्ध सेठानी घाट पर लोकतंत्र का महोत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली, भोपाल जबलपुर से आए कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं के भीतर देशभक्ति का एक अनोखा जज्बा जगाया। कार्यक्रम में प्रेम नारायण साहू बरेली, खुशी साहू बाल कवियत्री बरेली, आचार्य सफर जौनपुरी जौनपुर उत्तर प्रदेश, अर्चना अर्चना जबलपुर, देवी जैन बरेली, विजय गिरी भोपाल  ने वीर रस, हास्य रस, तथा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न कविताओं को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु रही नन्ही कवियत्री खुशी साहू ने अपनी कविताओं से पर्व में उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। नन्ही कवियत्री के कौशल को देखकर सभी श्रोताओं ने तालिया की गड़गड़ाहट से उनका सम्मान किया।

गणतंत्र दिवस पर जनसंपर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिले के पर्यटन घाट पर आयोजित भारत पर्व में जिला जनसंपर्क कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा लगाई विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। प्रदर्शनी शासन की योजनाओं एवं संविधान तथा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम अंतर्गत भारत के संविधान तथा हमारे संविधान निर्माता के विषय पर केंद्रित रही। प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं एवं संविधान की बारीकियों को 40 पैनल्स पर चित्रित किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री एसएस रावत, एडीएम श्री देवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Previous articleह्यूमन मेटान्यूमो वायरस से बचाव के लिए सलाह जारी
Next articleजनकल्याण शिविर में लाभ वितरण, विधायक और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया