नर्मदापुरम/ नगर परिषद बनखेड़ी में आयोजित जनकल्याण शिविर में विभिन्न हितग्राहियों को हित लाभ वितरित किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय कन्या विद्यालय बनखेड़ी में संपन्न हुआ, जिसमें पिपरिया विधायक श्री विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल, पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री नागवंशी ने जनकल्याण शिविर के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। इसके साथ ही, आनंद उत्सव के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने की अपील की और प्रशासन की ओर से जनकल्याण कार्यों को निरंतर प्राथमिकता देने की बात कही इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।






