भोपाल(आरएनएस)। लोकायुक्त, आयकर और ईउी के छापों के बाद चर्चा में आए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों से बरामद संपत्ति के दस्तावेजों को लेकर ईडी अब भोपाल के आस-पास स्थित छह गांवों का रिकॉर्ड तलब करने जा रही हे। सौरभ शर्मा के यहां छापों के दौरान बरामद प्रॉपर्टी के कई कागजात अन्य नामों से भी मिले हैं। इनकी पूरी पड़ताल के लिए रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। ईडी इसके अलावा हाल ही में आयकर छपों के बाद चर्चा में आए राजेश शर्मा की त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के साथ सौरभ के बिजनेस कनवेंशन की जांच भी करेगा। दोनों छापों के दौरान ये समानता देखने को मिली है कि सौरभ शर्मा और राजेश शर्मा के ठिकानों से भोपाल से सटे गांवों की बेशकीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त के दस्तावेज मिले हैं। अब ईडी को यह शक है कि सौरभ और उसके राजेश का आपस में बिनेस कनेक्शन रहा है। ईडी से जुड़े सूत्रों के अनुसार मेेंडोरा-मेंडोरी, बरखेड़ा नाथू, बरख्ेाड़ी बाजयाफ्त, निपानिया, रोलूखेड़ी समेत लगभग आधा दर्जन गांवों का रिकॉर्ड तलब किया जाएगा।








