भोपाल,(आरएनएस)। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि (आरजीपीवी) में जूनियर रिसर्च फैलो (जेआरएफ) के लिए आवेदन चार फरवरी तक जमा होंगे। जूनियर रिसर्च फैलो की भर्ती संविदा आधार पर कर प्रोजेक्ट की अवधि 36 माह तय की गई है। इसके लिए स्टूडेंट्स की योग्यता बैचलर ऑफ साइंस चार ईयर प्रोग्राम, बी फार्मा, एमएससी, बीई, बीटेक या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक के साथ जरूरी है।








