राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर दादाजी धाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

Join Us

भोपाल (आरएनएस)।अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर दादाजी धाम मंदिर में आज धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया और भगवान सीताराम एवं हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया।बुधवार की सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई। श्री राम संकीर्तन, भजन, रामरक्षा स्तोत्र, पुरुषसूक्त पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, नर्मदाष्टक, भैरव अष्टक पाठ और श्री सूक्त का पाठ किया गया। विधि-विधान से भगवान श्री राम का विशेष अभिषेक किया गया।कार्यक्रम में श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी, जिनमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और ट्रस्टी शामिल थे, विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को दीप उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Previous articleजिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात
Next articleआरजीपीवी में जूनियर सिर्च फैलो के लिए ओवदन चार फ रवरी तक