सौरभ के ठिकानेां से ईडी को मिले 12 लाख नकद और दस किलो चांदी

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। ईडी भोपाल ने विगत 17 जनवरी को सौरभ शर्मा के भोपाल, ग्वालियर और पुणे (महाराष्ट्र) में मौजूद ठिकानों पर छापों के दौरान लाखों की नकदी मिली है। परिवहन विभाग में आरक्षक रहे सौरभ शर्मा के इन तीन ठिकानों से ईडी ने 12 लाख रुपए की नकदी, लगभग 9.9 किलोग्राम चांदी (बाजार भाव 9.17 लाख रुपए), डिजिटल उपकरण और संपत्ति के कई दस्तोवज मिले हैं। ईडी ने सोमवार को एक्स पर इन छापों की अधिकृत जानकारी देकर बताया कि सौरभ शर्मा से जुड़े कई बैंक खातों में जमा 30 लाखा रुपए की राशि को भी पीएमएलए, 2002 के प्रावधाान के तहत फ्रीज कर दिया है।

Previous articleउज्जैन-भोपाल-उज्जैन स्पेशल पैसेंजर के फेरे बढ़ाए गए
Next articleपॉश कालोनियों में सडक़ें जर्जर, पार्क बदहाल