नर्मदापुरम। । मौसम में बदलाव बना हुआ बीते कुछ दिनों तक ऐसा लग रहा था कि बारिश होगी। लेकिन अब मौसम साफ हो गया। बादल छटते ही ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया था। लेकिन अब धूप निकलने से ठंड का असर भी कम होने लगा है। क्षेत्र में शीत लहर का असर कम हुआ है। तापमान में भी उतार चढाव जारी है। रात में बने रहने वाले कोहरे का असर भी कम होता जा रहा है। पूर्व में एक सप्ताह तक 10 बजे तक कोहरा बना रहता था। कोहरे के आगोश में शहर के नर्मदा तट के उस पार के विंध्याचल पर्वत तक नजर नहीं आते थे। खेतों में भी दूर-दूर तक कुछ नजर नहीं आता था। दोपहर बाद ही कोहरा छटता था। नर्मदा जी के दर्शन भी पास में जाने पर ही हो पा रहे थे। दूर से तो धुंध छाई हुई ही नजर आती थी। लेकिन अब मौसम साफ होता जा रहा है।







