नर्मदापुरम। बीते एक पखवाड़े से ठंड जोर पकड़े हुए थी। शीत लहर के कारण लोग कंपकपा रहे थे। अब दो दिन से माैसम में बदलाव होने से ठंड से कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान दो दिन से 28 पर बना हुआ है। वहीं न्यूतनम तापमान में 16 डिग्री रहा। जो रविवार को रहे 14.8 डिग्री से देड डिग्री अधिक है। मौसम में हुए बदलाव के चलते अब रबी मौसम की फसल के दानों में भी भराव होने लगा है। आने वाले दिनों में चने की फसल की कटाई होने वाली है। जिन किसानों की बोनी पहले हुई थी उन किसानों की चने की फसल तो फरवरी माह में कटने लगेगी। इस बार मौसम चने की फसल के अनुकूल रहा है। जिससे किसानों ने राहत मेहसूस की है। चने की बोवनी भी जिले में खूब हुई है।







