नर्मदापुरम। द चैम्प्स फन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय चैम्प्स कार्निवल का समापन आज हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुंजय प्रताप सिंह बिसेन एवं जिला शिक्षा समन्वयक डॉ राजेश जायसवाल सहित अनेक अतिथियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विद्यालय समिति के चेयरमैन पीण्के चटर्जी संरक्षक श्रीमती प्रोनोति चटर्जी के निदेशक सुभाशीष चटर्जी, निदेशक श्रीमती जूही चटर्जी, स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी भी इस आयोजन में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद गणेश वंदना, शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियां, नन्हे.मुन्ने बच्चों के मनमोहक नृत्य, अंग्रेजी नाटिका, और योग प्रदर्शन जैसे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय हनुमान चालीसा को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में सुश्री मनीषा तोमर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
यह कार्निवल द चैम्प्स फन स्कूल के लिए बेहद यादगार रहा और दो दिवसीय इस आयोजन ने बच्चों और अभिभावकों के लिए एक अनोखा अनुभव प्रस्तुत किया।
स्कूल के प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी ने बताया कि विभिन्न विधाओं में अपने सामर्थ्य प्रदर्शन हेतु सभी विद्यार्थियों को अवसर प्रदान किया है। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमति शिल्पा गौर और सीमा सांगेवार थीं। स्कूल रिपोर्ट श्रीमति स्नेहा राजपूत ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति रीना मालवीय एवं श्रीमति मनाली जैसवाल सराठे ने किया। सभी शिक्षिका शिक्षकों ने कार्यक्रम में आगे बढ़कर सहयोग किया।







