22 को प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर होगा समापन
नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी में सोमवार को रामलला स्थापना दिवस की प्रथम वर्षगांठ पर तीन दिवसीय रामोत्वस का प्रांरभ हुआ। उत्सव का समापन 22 जनवरी को स्थापन दिवस के अवसर पर होगा। उक्त जानकारी देते हुए डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि उत्सव के प्रथम दिवस सोमवार को संस्था के प्राइमरी कक्षाओं के छात्र.छात्राओं ने भगवान रामचरित मानस पर आधारित भगवान राम के 108 नामों की स्तुति का सस्वर गायन किया। सुंदर और पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने जब नाम रामायणम का पाठ प्रारंभ किया तो समूचा परिसर राममय ही हो गया। कार्यक्रम में 108 बच्चों ने सहभागिता की। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में समूह के सभी विद्यालयों में भगवान राम की जीवन पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन विशेष रूप से किया गयाए जिसका समापन 22 जनवरी को होगा। इसी प्रकार आगामी सत्र भगवान जगन्नाथ को समर्पित होगा।
संस्था की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भगवान राम के जीवन चरित्र और उच्च आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। जबकि समापन दिवस 22 जनवरी को भगवान राम की विशेष पूजा.अर्चना और कार्यक्रमों के अलावा विद्वान वक्ता द्वारा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के आदर्शों की विवेचना की जाएगी।







