डाक्टर कह रहे हैं कि वैक्सीन आ जाने के बाद भी सावधानी तो पूरी रखना आवश्यक है
नर्मदापुरम । मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है। पिछले दिनों जांच कम हो गई थी। अब एक माह बाद फिर से जांच कराने वाले पहुंच रहे हैं। सोमवार को ही अनेक लोगों की जांच हुई है। उससे पूर्व शुक्रवार को भी जांच जारी रही है। जिसकी जांच रिपोर्ट में मौसमी बीमारी का असर बताया जा रहा हैै। मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
स्वास्थ्य पर असर
जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉ शिवेंद्र चंदेल ने बताया कि कुछ दिनों से मौसम में बदलाव बना हुआ है जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर हो रहा है। ठंड तेज होने के बाद कम हो जाना आदि अनेक ऐसे कारण है जिनका मानव जीवन पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे मौसम में सर्दी जुकाम होना स्वाभाविक है।







