अरुण यादव ने उठाए एवाल, आखिर कौन दे रहा है सौरभ शर्मा को संरक्षण

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा को जांच मामले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस मामले पर सरकार को घेरते हुए पूछा है कि आखिर सौरभ शर्मा को संरक्षण कौन दे रहा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सौरभ शर्मा मामले पर दस सवाल करते हुए सरकार से वाज मागा है। उन्होंने लिखा कि घोटाले में मिले 54 किलो सोना, करोड़ों रुपये नकद ओर बेनामी संपत्ति के बावजूद एक महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई होती क्यों नहीं दिख रही है? पूर्व परिवहन मंत्री जब बता रहे हैं कि सरगना कौन है तो अभी तक सरकार उसके नाम का खुलासा क्यों नहीं कर रही है।

Previous articleआबकारी विभाग की टीम ने दुकानों के आसपास शराब पीने वालों को खदेड़ा
Next articleदिग्विजय का नरोत्तम पर गंभीर आरोप