मशिमं की हेल्पलाइन सहित प्राइवेट काउंसलर्स को कॉल कर पूछ रहे परीक्षा कैंसिल या आगे तो नहीं बढ़ जाएंगी

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। कोरोना के बाद नए वायरस एचमएमपीवी को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर आई खबरों और रील्स से स्टूडेंट्स और पैरेंट्स चिंतित हैं। पिछले कुछ समय से इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन और प्राइवेट काउंसलर्स के पास रोजाना दस से अधिक कॉल्स पहुंच रहे हैं। पैरेंट्स को लग रहा है कि कहीं यह वायरस उनके बच्चे केा चपेट में न ले ले। इस डर से वह एग्जाम के समय में बच्चों को किसी से ज्यादा न मिलने-जुलने और स्कूल-कोचिंग में कम समय बिताने की हिदायत दे रहे हैं। एक अभिभावक ने हेल्पलाइ पर कॉल कर पूछा कि एम्स ने मास्क लगाने सहित अन्य हिदायत दी है। लाूकडाउन के हालात तो नहीं होंगे, वरना बच्चों के भविष्य का क्या होगा। एक अन्य अभिभावक ने पूछा कि एग्जाम में माशिमं, बच्चों की सेफ्टी के लिए क्या गाइडलाइन बना रहा है।

Previous articleकुपोषण पर कार्यशाला में 40 मेडिकल ऑफि सर हुए शामिल
Next articleभोपाल को देश की दूसरी सोलर सिटी बनाने की योजना पिछड़ी