भोपाल, (आरएनएस)। माता-पिता, बच्चों की परवरिश के लिए पूरा जीवन लगा देते हैं, लेकिन बुढ़ापे में बच्चे उनका साथ छोड़ देते हैं। हमीदिया अस्पताल में भी रोजाना ऐसे कई निराश्रित बुजुर्ग आते हैं। अब इन बीमार निराश्रित बुजुर्गों के लिए अस्पताल में विशेष वार्ड तैयार किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। इन वार्डों में बुजुर्गों के इलाज के साथ उन्हें काउंसलिंग सेवा भी दी जाएगी, ताकि बुजुर्गों को मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इन वार्डों में निराश्रित बुजुर्गों की नियमित जांच होगी। इसमें हृदय, मधुमेह ओर जोड़ों समेत अन्य बीमारी से संबंधित लोग शामिल होंगे। इसके अलावा चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों के लिए सहायक स्टापु रहेगा।








