इस बार टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा नहीं देंगे पांचवीं-आठवीं के बच्चे

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। मप्र बोर्ड की पांचवीं-आठवं की परीक्षा में इस बार विद्यार्थी टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा नहीं देगे। जिन स्कूलों में पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालय की सुविधा होगी उन्हें ही सेंटर बनाया जाएगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र (आरकेएस) ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पाँचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से कराने की तैयारी है। दोनों परीक्षाओं में सरकारी, निजी स्कूलों को मि लाकर करीब 24 लाख विद्यार्थी शाामिल होंगे। केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि तीन से पाँच किमी के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाए जाएं, ताकि छोटे बच्चों को परेशान नहीं होना पड़े। मालूम हो कि समग्र शिखा अभियान के तहत माध्यमिक स्कूलों में 1.63 लाख फर्नीचर के लिए 140 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया था।

Previous articleसामाजिक संस्थाएं पुलिस और जनता के बीच सेतु
Next articleहमीदिया में तेयार होगा निराश्रित बुजुर्ग वार्ड, काउंसलिंग भी होगी