स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में संभाग स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Join Us

नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद संभाग नर्मदापुरम के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में उनके जीवन एवं विचारों के प्रचार -प्रसार के संबंध में संभाग स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन रविवार 19 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस नर्मदापुरम में आयोजित किया गयाl  कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की सहयोगी संस्था ज्ञान सरोवर वेलफेयर सोसायटी द्वारा विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग एक हजार युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा छात्र-छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गएl  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि यह दिवस भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसका उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों से प्रेरित करना है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि स्वामी विवेकानंद एक महान दार्शनिक, आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को विश्वभर में प्रसिद्ध किया और युवाओं को अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में बदलने के लिए प्रेरित किया। वही मुख्य वक्ता राजीव खंडेलवाल ने युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी के बारे बताया। वही डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के अनुसार, अनुशासन बनाए रखने एवं युवाओं को लक्ष्य केंद्रित करने का कहा। वरिष्ठ समाजसेवी प्रसन्ना हर्णे ने स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने को कहा। समाजसेवी वैभव शर्मा ने विवेकानंद जी के अमरीका के शिकागो की धर्म संसद में साल 1893 में दिए गए भाषण की जानकारी दीl  वही नेहरू युवा केंद्र नर्मदापुरम की जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी ने माय भारत पोर्टल की जानकारी देते हुए युवाओं से अपील की कि अधिक से अधिक पंजीयन करे एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी दी। वही समाजसेवी निशा वांगरे ने भी युवाओं को मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की जानकारी संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने बताई। वही कार्यक्रम ज्ञान सरोवर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष ने देश भक्ति गीत के साथ युवाओं को प्रेरित किया एवं देश के लिए ओर अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर होने को कहा। कार्यकम का आभार जिला समन्वयक पवन सहगल एवं विवेक मालवीय ने किया। कार्यक्रम में नर्मदापुरम की प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था एवं परिषद से जुड़े अन्य स्वैच्छिक संगठन से प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सफलता पूर्व सम्पन्न होने में नेहा तिवारी,जुगल किशोर भारतीय, सोना रैकवार, उमा, भगवती चौरे, दर्शना, अशोक सोनी, मालती राणा, एवं सी एम सी एल डी के छात्र एवं मेंटर एवं माय भारत के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Previous articleबीएसआई मैदान पर खेली जा रही एसपीएल-6
Next articleमुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन 20 जनवरी को